प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकवादी मारा गया
जम्मू और कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन से जुड़ा पाकिस्तानी आतंकी लंबू को आज की मुठभेड़ में मार गिराया गया. दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार लंबू जैश के संस्थापक मसूद अजहर से जुड़ा हुआ था. साल 2018 में लंबू अंतरराष्ट्रीय सीमा से कश्मीर में आया. उसका दूसरा कोड नाम सैफुल्ला था. जैश अपने सबसे महत्वपूर्ण कमांडर्स को कोड देता है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला अबू सैफुल्ला उर्फ ‘लंबू’ 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में से एक था. बताया जाता है कि उसने हमले में इस्तेमाल आईईडी बनाया था.

