Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान : भारत से अच्छे रिश्ते चाहता है तालीबान

 

तालिबानी  भारत से अच्छे रिश्ते चाहते हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान में भारतीय निवेश का स्वागत किया है और कहा है भारत अफगानिस्तान में प्रोजेक्ट्स पर काम करना जारी रख सकता है। तालिबान ने लगातार दावा किया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तालिबान को पता है कि भारत इस इलाके का अहम देश है और भारत से दुश्मनी लेना ठीक नहीं रहेगा और यही कारण है कि तालिबान भारत से बातचीत करने को लेकर इच्छुक दिख रहा है।

यह भी पढें   ब्रिटिश गोरखा सैनिक: नागरिकता, योगदान और कानूनी न्याय का सवाल : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

अफगानिस्तान में भारत लगातार विकास के कामों में लगा रहा है। भारत ने कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। लेकिन अभी कई प्रोजेक्ट्स आधे-अधूरे हैं और कई तो शुरू भी नहीं हो सके हैं। ऐसे में तालिबान चाहता है कि भारत इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करे और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करे ताकि अफगानिस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो सके। तालिबान को पता है कि इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से अफगानिस्तान के विकास की गति बढ़ जाएगी।

यह भी पढें   उमेश श्रेष्ठ द्वारा पेश की गई आर्थिक प्रतिवेदन बंदसत्र में पारित

अफगानिस्तान दुनिया के सबसे बड़े ड्राई फ्रूट्स उत्पादक देशों में से है और भारत ड्राई फ्रूट्स के लिए दुनिया का सबसे बड़ा बाज़ार है। ऐसे में अफगानिस्तान भारत को सामान बेचना चाहता है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अन्य देशों की अपनी उत्पादन क्षमता है लेकिन भारत जैसे बड़ी आबादी वाला देश ड्राई फ्रूट्स के लिए अफगानिस्तान जैसे देश पर निर्भर रहा है। हाल ही में एक तालिबान नेता ने कहा था कि हम (भारत और अफगानिस्तान) पाकिस्तान के जरिए ट्रेड कर सकते हैं। इसके साथ ही एयर कॉरिडोर का रास्ता तो है ही।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने 30.87 अरब रुपये का बजट प्रस्तावित किया

हालांकि भारत सरकार ने अब तक साफ़ नहीं किया है कि तालिबान सरकार से भारत के कैसे संबंध होंगे। यह सच है कि भारत ने 31 अगस्त को आधिकारिक तौर पर तालिबान से बातचीत की है लेकिन यह बातचीत किस ओर जाएगी, यह कहना मौजूदा वक्त में मुश्किल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com