Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

 

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ के फैंस के लिए ये खबर एक बहुत बड़ा झटका है। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एक्टर की मौत की खबर से हर कोई हैरान है, लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। सिद्धार्थ के निधन की खबर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है।

यह भी पढें   भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गोविन्द अधिकारी गिरफ्तार

कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ डांसिंग रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नज़र आए थे, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की थी। दोनों ही शोज़ में सिद्धार्थ अपनी खास दोस्त शहनाज़ कौर गिल के साथ पहुंचे थे। ‘डांस दीवाने 3’ में सिड ने माधुरी के साथ रोमांटिक डांस भी किया था। वहीं, बिग बॉस ओटीटी में उन्होंने शहनाज़ के साथ रोमांटिक डांस किया था।

बात करें फैन फॉलोइंग की तो सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले स्टार थे। शहनाज़ के साथ सिद्धार्थ की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। दो साल पहले जब सिद्धार्थ ने ‘बिग बॉस 13’ जीता था उस वक्त उनके लिए लोगों की दीवानगी का आलम ये था कि सिद्धार्थ गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्टार बन गए थे।

यह भी पढें   एनपीएल: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से विराटनगर किंग्स की 2 रन से रोमांचक जीत

सिद्धार्थ ख़ुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अक्सर ट्विटर के जरिए लोगों से बातचीत करते रहते थे। किसी को प्रोत्साहित करना हो, या लताड़ लगानी हो दोनों ही कामों में सिद्धार्थ कभी पीछे नहीं हटते थे। बिग बॉस 13 के विनर के निधन से इंडस्ट्री में ग़म की स्थिति हो गई है। एक्टर के फैंस समेत सेलेब्स भी सिड को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com