Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दी दिवस पर सरयु मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

 


माला मिश्रा बिराटनगर । विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर मंगलवार को सरयू मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा फारबिसगंज के भद्रेश्वर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व साहित्य से जुड़े लोग व अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा हिन्दी दिवस व वर्तमान समय में हिन्दी की व्यावहारिकता पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में जाने-माने पंडित मिथिलेश झा तबला वादक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार आलोक दुग्गड़ ने साहित्यिक अंदाज में की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी शंभूनाथनाथ मिश्र व सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका इंदिरा मिश्रा के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गयी। वहीं दिव्या शालिनी, पंडित रूपेश झा (गायक), गोविंद मिश्रा, मुकेश झा आदि के द्वारा भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा शमा बंधा कि उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि ज्यादातर प्रसिद्ध कवियों से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के आयोजक अमरीश राहुल (अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट) थे। साहित्यकार हेमंत यादव, विनोद तिवारी, अशोक मिश्र, रुचिर मिश्र, पीयूष मिश्र, शिशिर मिश्र, श्रीकांत मिश्र, जयकिशोर झा, मकरंद झा उत्कर्ष मिश्र, राकेश राज, सुधा मिश्रा, शांति मिश्रा, माला मिश्रा , वरुण मिश्रा के अलावा अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

यह भी पढें   कालीगंडकी नदी की बाढ़ से पर्वत में भारी तबाही, जलजला क्षेत्र में कई घर बह गए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com