मैं प्रचण्ड के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँः थापा

चितवन, २४ दिसम्बर । नेकपा एमाले के नेता रामबहादुर थापा बादल ने कहा है कि आगामी चुनाव में वह माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के विरुद्ध चुनाव लडने के लिए तैयार हैं । चितवनको भरतपुर विमानस्थल में शुक्रबार सञ्चारकर्मी के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा– ‘पार्टी आज तक इस विषय को लेकर निर्णय तो नहीं किया है । लेकिन पार्टी से निर्णय हो जाता है तो आगामी दिनों में प्रचण्ड भर्सेस बादल भी हो सकता है ।’
पूर्व माओवादी नेता बादल ने दावा किया है कि माओवादी के कार्यकर्ता एमाले प्रवेश कर रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘माओवादी के भीतर अन्तरविरोध है, स्वयम् प्रचण्ड भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं । उनको लग रहा है कि कई वह अकेले ही तो नहीं पड़ जाएंगे । इसका अर्थ सभी प्रचण्ड के पीछे हैं, ऐसा तो नहीं है ।’
नेता बादल ने यह भी कहा है की सभामुख अग्निप्रसाद सापकेटा ने भी निष्पक्ष निर्णय नहीं किया है । उनका मानना है कि सभामुख सापकोटा ने लोकतन्त्र, विधि और विधि का शासन उलंघन किया है । उन्होंने कहा– ‘वह सभामुख की तरह नहीं है, एक पार्टी कार्यकर्ता की तरह पेश आते हैं । उन्होने यह भी कहा है कि आज के दिन सरकार ही लोकतन्त्र, राष्ट्रीयता और समृद्धि के विरुद्ध काम कर रही है ।’

