ठमेल में जर्मन नागरिक मृत अवस्था में
काठमांडू, २४ सितम्बर । ठमेल स्थित एक होटल में जर्मन नागरिक मृत मिल गए हैं । काठमांडू पुलिस ने कहा है कि होटल के रुम के अन्दर जर्मन नागरिक डेभिड मिट ज्याकट गत रात में मृत मिल गए थे । बताया गया है कि वह तीन महीनों से उक्त होटल में रह रहे थे । शव पोष्टमार्टम के लिएि त्रिवि शिक्षण अस्पताल महाराजगञ्ज भेजा गया है ।
पर्यटकीय भीषा में नेपाल आए ज्याकट के साथ एक नेपाली युवती दोस्त के रुप में थीं । जब युवती ने फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा, तब जाकर युवती ने पुलिस को खबर की थी । उसके बाद पुलिस होटल में पहुँच गई थी । पुलिस ने कहा है कि घटना अनुसंधान के दौरान ३ व्यक्ति को नियन्त्रण में लिया गया है ।

