Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा पर भारतीय पर्यटकों को सीडीओ से अनुमति लेने की जरूरत नहीं, कागजात दिखाकर नेपाल की कर सकते हैं यात्रा

 

सरकार ने पिछले मंगलवार को सीमा खोलने का एलान किया था। जिसकी शुरुवात रविवार से हो गई है। सीमा पर भारतीय पर्यटकों को अब सीडीओ से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी, वह टीकाकरण के कागजात, कोविड टेस्ट और एक आईडी सरहद पर नेपाली सुरक्षा अधिकारियों को दिखा कर नेपाल में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।

नेपाल सरकार के इस निर्णय से पर्यटन से जुड़े लोगों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सीमा को खोल रही है। जल्द निजी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा।

यह भी पढें   एक मासूम का सवाल (लघुकथा)  : विनोदकुमार विमल

सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया नेपाल सरकार ने अपने वादे के अनुरूप काम किया है। जल्द ही वाहनों के आवागमन की अनुमति मिल जाएगी।
रूपनदेही जिले के सीडीओ ऋषि राम तिवारी ने बताया भारतीय पर्यटक अपने आवश्यक कागजात सीमा पर सुरक्षा से जुड़े लोगों को दिखा कर नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। अब इनको अनुमति की जरूरत नहीं है।

पहले थी यह व्यवस्था
पहले पर्यटको को नेपाल घूमने की अनुमति नेपाली ट्रेवल एजेंट के लेटर पेड पर पर्यटको का पूरा बायोडाटा लिखित नेपाल के निकट के जिलाधिकारियों को भेजनी पड़ती थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद कोविड जांच रिपोर्ट, टीकाकरण के कागजात और आईडी होने के बाद नेपाल जाने की अनुमति मिलती थी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com