Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की भोजपुरी एल्बम गमकी अंगनवा मचाया धूम

 


दीपक कलवार, रूपन्देही, नेपाल (अगस्त ) / नेपाल से एक नई एल्बम गमकी अंगनवा संगीत के बाजार में सर्वत्र दिखाई दे रही है । इस गाने को बजाकर एक भव्य कार्यक्रम के बीच शुभारंभ किया गया।
लुंबिनी प्रदेश सरकार के भौतिक पूर्वाधार विकास मंत्री माननीय सहस राम यादव ने उस एल्बम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपंदेही जिला गैड़हवा गांव पालिका के अध्यक्ष बच्चू लाल केवट ने किया।
भोजपुरी मधुर बाल गीतों की बौछार इस एलबम में मासूम बच्चों को उनके अपने भविष्य के प्रति सचेत और ऊंची लक्ष लेने की प्रतिज्ञा लेने को सुझाया गया है। खासतौर से समाज में रहे विसंगति अन्याय और भ्रष्टाचार को मिटाने हेतु समाज में उपयोगी और कामयाब साबित होने के लिए बच्चों को स्वयं में प्रेरित होना चाहिए। इस उद्देश्य से गाना लिखा गया है। इस बात का खुलासा गीतकार शिवनन्दन जयसवाल ने किया।
नेपाल के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार शिवनन्दन जयसवाल ने विगत दो दशकों से नेपाल में भोजपुरी राष्ट्रीय आंदोलन चला रहे हैं । श्री जयसवाल भोजपुरी भाषा संस्कृति साहित्य कला को लेकर खास तौर पर क्रियाशील हैं। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से प्रथम बार गैड़हवा गांव पालिका में कक्षा एक में एक विषय भोजपुरी में पढ़ाई हो रही है । इसे बड़ा महत्व के साथ देखा जा रहा है। उस विषय के लेखक और संपादक भी जयसवाल जी हैं । उस भोजपुरी विषय में भी इस गीत को सम्मिलित किया गया है।
नेपाल और भारत में एक साथ तेजी से बढ़ रही भोजपुरी भाषा आज विश्व की भाषा बन चुकी है। इस भाषा की लोक साहित्य संगीत अनुपम और बेहद सुरीली होने के कारण संसार में यह भाषा के संगीत को लोग बहुत मीठा मानते हैं। विश्व में करीब 25 करोड़ भोजपुरी मातृभाषी हैं ऐसा आंकड़ा बताया जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *