Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पिछले २४ घंटों की तथ्यांकः ११५८ नयां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित, १२ संक्रमितों की मृत्यु

 

काठमांडू, २८ सितम्बर । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नेपाल में ११५८ नयां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और १२ संक्रमितों की मृत्यु हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा मंगलबार सार्वजनिक तथ्यांक अनुसार ११ हजार ६ सय ७२ पीसीआर परीक्षण और २ हजार ३३१ एन्टिजेन परीक्षण करते वक्त उल्लेखित परिणाम में नयां संक्रमित मिल गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार इसी अवधि में १०३१८ संक्रमित संक्रमण मुक्त भी हो गए हैं ।
नयां तथ्यांक अनुसार आज तक नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ७ लाख ९३ हजार २७१ पहुँच गई है और मरनेवालों की संख्या ११ हजार ११५ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार ७ लाख ६३ हजार ७३४ संक्रमित संक्रमण मुक्त भी हो गए हैं । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देश भर १८ हजार ४२२ सक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से १७ हजार १२५ संक्रमित होम आइसोलेसन में और १ हजार २९७ संक्रमित संस्थागत आइसोलेसन में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *