Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रानी चटर्जी ने क्यों ठुकराया बिग बॉस 15 का ऑफर

 

बिग बॉस 15 बस शुरू ही होने वाला है और लगातार वे नाम सामने आ रहे हैं जो इस बार शो में नजर आ सकते हैं। कितने सही होंगे, ये तो शो के शुरू होने पर ही पता चलेगा। बहरहाल, भोजपुरी फिल्म का बड़ा नाम रानी चटर्जी ने इस साल भी बिग बॉस का ऑफर नहीं स्वीकारा।

इस शो के मेकर्स पिछले तीन-चार सालों से रानी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार खाली हाथ रहे हैं। सभी जानते हैं कि शो में एक मेहमान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी लिया जाता है। रवि किशन, निरहुआ, मोनालिसा, श्वेता तिवारी जैसे स्टार इस शो में नजर आ चुके हैं

रानी चटर्जी का कहना है कि उन्हें हर साल ऑफर मिलता है। एक बार तो मन भी बना लिया था, लेकिन फिर ऐन मौके पर मना कर दिया। ऑफर ठुकराने की वजह उनके पास ठोस है। वे कहती हैं कि वे जितना शो में रह कर कमाएंगी उससे कहीं ज्यादा शो के बाहर रह कर कमाती हैं। इसलिए शो में जाने की कोई ठोस वजह उन्हें नजर नहीं आती है।

रानी के अनुसार यह गेम शो बहुत लंबा चलता है। इतना समय निकाल पाना उनके लिए संभव नहीं है। पहले से कई कमिटमेंट होते हैं जिन्हें पूरा करना होता है। फिलहाल तो वे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती। भविष्य किसने देखा है? हो सकता है रानी इस शो में नजर आए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed