Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत और नेपाल द्वारा भूकम्प पश्चात पुनर्निर्माण परियोजना प्रगति की समीक्षा

 

भारत और नेपाल ने २०७८ आश्विन १४ गते को काठमांडू में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजना पर संयुक्त परियोजना निगरानी समिति (जेपीएमसी) की बैठक बुलाई। बैठक की सह-अध्यक्षता श्री अनुराग श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, विदेश मंत्रालय (उत्तरी डिवीजन), भारत सरकार और श्री सुशील चंद्र तिवारी, सचिव, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण, नेपाल सरकार ने की।


भारत सरकार के सहयोग से नेपाल में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सन् २०१७ में संयुक्त परियोजना निगरानी समिति (जेपीएमसी) तंत्र की स्थापना की गई थी। बैठक में नेपाल सरकार के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों, भारत सरकार के अधिकारियों, परियोजना के कार्यान्वयन में शामिल सलाहकारों और हितधारकों ने भाग लिया। इससे पहले जेपीएमसी की बैठक २०७६ फाल्गुण २५ गते  को हुई थी।

यह भी पढें   चीन की चेतावनी: छोचेन नदी के आसपास ग्लेशियर अब भी टूटने के खतरे में, बड़े जोखिम की आशंका


बैठक में भारत सरकार के सहयोग से नेपाल में आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में दोनों पक्षों ने भारत सरकार की वित्तीय सहायता से गोरखा और नुवाकोट जिलों में ५०,०००  निजी घरों के सफल पुनर्निर्माण पर संतोष व्यक्त किया गया ।इसी तरह, दोनों पक्षों ने शिक्षा, सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रही पुनर्निर्माण परियोजनाओं में हुई प्रगति की सराहना की। जेपीएमसी की अगली बैठक दोनों पक्षों के अनुकूल तारीख पर आयोजित करने पर सहमति के साथ समाप्त  हुई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com