आज का पंचांग :आज दिनांक, 3 अक्टूबर 2021 रविवार* शुभसंवत् :-2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
*आयुः पुत्रान् यशः स्वर्ग कीर्ति पुष्टिं बलं श्रियं।*
*पशुन् सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 3 अक्टूबर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- द्वादशी रात्रि 7:58 तक उपरांत त्रयोदशी,
नक्षत्र :- मघा रात्रि 2:21 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी,
योग:- साध्य दिन में 3:59 तक उपरांत शुभ,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:07
सूर्यास्त :- संध्या 05:53
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
आ सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
रा दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
शा आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज एकादशी व्रत पारण द्वादशी श्राद्ध एवं रुद्राभिषेक पूजन
सर्व सिद्धि दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।
*ग्रह ग्रह लोक: वेदः वेद:*
*नेत्र: वसु सागर पुनि सागर*।
*तत्व युतं शुभदम् शिव वाणी*
*शुभद दिवस शुभ मंगलताणी*
9934428775,
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का राशि फल:-🌺*
मेष:- आज का दिन आपके लिए सोचसमझकर चलने वाला रहेगा। आज यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतार पाना कठिन रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना है। आज आपको पुराने मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और अच्छे मित्रों का साथ मिलेगा। आज पत्नी पक्ष से भी उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:-
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता बढ़ाने वाला होगा और आप काफी भागदौड़ करते नजर आएंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लग सकती है। आज के दिन आप कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं और यह आपको आगे जाकर लाभ देने वाला भी होगा। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आज शाम को किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा आपको आपका मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:-
आज आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन संभलकर चलने वाला है, फिजूल के खर्चों से बचने की जरूरत है। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रिया कलापों में भी किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। अचानक आपको कुछ लाभ होने से भगवान के प्रति आपकी आस्था कुछ मजबूत होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुचि रहेगी। मन खुश रहेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
कर्क:-
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको परिश्रम का फल मीठा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है और संबंधों में सुधार होगा। आप अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, कल्पित आशीर्वाद मिलने का चांस हैं। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:-
आपकी राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक अशांति और खिन्नता के कारण मन में उदासीनता हो सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी कारण से नाराजगी हो सकती है। आप मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना दूसरों के साथ आपके संबंध खराब होते देर नहीं लगेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार होना निश्चत है। आज भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
कन्या:-
आज का दिन आपके लिए सुखद है और आप हर काम को बिना डर के पूरा करेंगे। आज आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको माता-पिता का सुख मिलता रहेगा और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। पत्नी को शारीरिक रूप से कुछ कष्ट हो सकता है और इस वजह से आपका मन खिन्न रहेगा। आज किसी व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, किन्तु लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। आज भाग्य 67 फीसदी साथ देगा।
तुला:-
आज के दिन आपको हर मामले में शुभ लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देगा और आपके संबंधों में भी मधुरता आएगी। लोगों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा और आपके फैसले सही साबित होंगे। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो दिल खोलकर करें। लाभ होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:-
आज किसी कारण से आपका मन परेशान और दुखी हो सकता है। कोई बात आपको उदास और हताश कर सकती है। व्यापार वृद्धि के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद विवाद राज्य में लंबित है तो उसमें सफलता मिलेगी और किसी सरकारी दफ्तर में फंसा हुआ आपका काम भी पूरा होगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:-
आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपकी विद्या, बुद्धि, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य और परोपकार की भावना विकसित होगी। आपकी धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में समृद्धि आएगी। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम से लेकर रात पर्यन्त पेट के विकार होने की आशंका है। सावधान रहें तथा खानपान पर सयंम बरतें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
मकर:-
आज आपको एक ओर तो बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होगी और दूसरी ओर आपके सामने ऐसे खर्चे आ सकते हैं जो आपको न चाहते हुए भी पूरे करने पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। ऑफिस में लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आज भाग्य 72 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:-
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप कुछ ऐसे कार्यों को पूरा करेंगे जो आपको आगे जाकर लाभ देने वाले हैं। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें तो फायदे में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारी रहेगी। आज भाग्य 83 फीसदी साथ देगा।
मीन:-
आज का दिन आपके लिए खास होने जा रहा है। बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपके करीब आने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपको थोड़ा सा समझ से काम करने की जरूरत है। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद रहेगा। आज भाग्य 76 फीसदी साथ देगा।
हे माधवः राधाकान्त: नमामि।।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी मेरे प्रार्थना से आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*

*✍🏻 हरि ॐ गुरुदेव.. ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

