Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गांधी की जयंती पर बुर्ज खलीफा पर दिखी उनकी तसवीर

 

विश्व  में महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी राष्ट्रपिता की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। विश्व भर में शांति और अहिंसा के प्रतीक रहे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर उनके चित्र और संदेश प्रदर्शित किए गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को लगभग 11 बजे महात्मा गांधी की तस्वीरों को उनके संदेशों के साथ बुर्ज खलीफा में दिखाया गया। बताया जा रहा है कि जब बुर्ज खलीफा पर बापू की तस्वीर नजर आई तब इसे देखने वहां लोगों की भीड़ उमड़ी।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

बुर्ज खलीफा पर महात्मा गांधी की जो तस्वीरें दिखाई गई हैं उसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि लाइट के जरिए महात्मा गांधी की अलग-अलग तस्वीरें दिखाई जा रही हैं। एक तस्वीर में वो चरखा चलाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में वो हाथ में छड़ी लिए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सोशल मीडिया पेज पर जारी किया गया है। भारतीय दूतावास ने इसके लिए एम्मार प्रॉपर्टीज को धन्यवाद भी किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com