आज का पंचांग : आज दिनांक 10 अक्टूबर 2021 रविवार* शुभसंवत् -2078
*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 10 अक्टूबर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- चतुर्थी दिन में 8:52 तक उपरांत पंचमी,
नक्षत्र :- अनुराधा रात्रि 7:32 तक उपरांत ज्येष्ठा,
योग:- आयुष्मान रात्रि 8:31 तक उपरांत सौभाग्य,
करण:- भद्रा,
सूर्योदय :-प्रातः 06:12
सूर्यास्त :- संध्या 05:48
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *वृश्चिक राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज माता कुष्मांडा देवी का दर्शन पूजन
सर्व सिद्धि दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।
*आज का उपांगललिता व्रत सबके लिए मंगलमय होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
🐏मेष
मेष राशि के जातकों आज का समय आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। छुट्टी के दिन का सदुपयोग अपनी ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिए करेंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ धन प्राप्त होने के अवसर बनेंगे। धार्मिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
🐂वृष
आज वृष राशि के जातकों को छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ सकता है। ऑफिस या व्यवसाय के किसी महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट पर चर्चा व विचार विमर्श होने की संभावना बनती है। भागदौड़ बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। अच्छी कमाई होने की संभावना है। धर्म मे रुचि रखें।
👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातकों को बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। जिसके लिए धन खर्च होने का योग है। धार्मिक यात्रा भी संभव है। अध्ययन व ज्ञान प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा।
परिवार में प्रसन्नता बना कर रखें।
🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपनी बातों को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें। धन संबंधित बातों को गोपनीय रखना हितकर रहेगा। बातचीत में विशिष्ट सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी बातों के गलत मतलब निकाले जा सकते हैं, और बेवजह के पारिवारिक कलह क्लेश का माहौल बन सकता है। अतः शान्त रहें, प्रसन्न रहें और भगवान के सहारे रहें।
🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातकों की नई व्यापारिक साझेदारी की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको विशिष्ट मान सम्मान की प्राप्ति होने की संभावना है। उत्साह पूर्वक सभी कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। समय अनुकूल है धन संपत्ति एकत्रित करने पर समय रहेगा। पारिवारिक परिवेश स्वक्ष रखें। और पूजा पाठ से रुचि रखें।
👰🏼कन्या
आज कन्या राशि को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अतः भोजन संयमित रखें। खर्च पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। बाहरी संपर्क बनाने से लाभ होगा। निवेश की योजनाओं में सोच समझकर धन लगाएं। और रुपया अपने पास सजों कर रखें।
⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक कमाई के नए स्रोत बनाने के लिए मित्रों के साथ अपनी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कामकाज से संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से बाहर निकलकर भी काम करना पड़ सकता है। संतान के सहयोग से धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी और इसे आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे ।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक घर पर रहकर ही अपने कामों को निपटाने का प्रयास करेंगे। घर की मरम्मत से संबंधित कार्य पर धन खर्च होने की संभावना है। प्राइवेट कार्य से जुड़े हुए जातकों को नए प्रॉजेक्ट मिलने की संभावना है। धन संबंधित मामलों में समय अच्छा रहेगा। कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी।
🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों को कमाई के लिए प्रयास करने की जरूरत होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे और आय के लिए सक्रिय होना होगा। कला की तरफ आपका आकर्षण बढ़ेगा। ईमानदारी के रास्ते पर चलकर ही आज सफलता मिलने की संभावना है। बड़े लोगों से बहसबाजी से बचें।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातक अपने रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करेंगे। पारिवारिक सहयोग से मुश्किलें आसान होगी। महंगे आभूषण व रत्न की खरीदारी पर धन खर्च होने की संभावना है। अच्छे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जल्दबाजी न करें अन्यथा कामकाज में व्यवधान आ सकते हैं। रिश्तेदारों से धन प्राप्ति की संभावनाएं है।
🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के व्यापारियों को नए अनुबंध प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बना कर रखें। अन्यथा मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं ना रखना और अध्यात्म की तरफ अपने ध्यान को फोकस करना ही इस समय की जरूरत है। कमाई के दृष्टि से दिन कुछ खास है।
🐟मीन
आज मीन राशि के जातक विपरीत परिस्थितियों को अपने प्रयासों से अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। लोगों से अधिक मिलना जुलना पसंद नहीं करेंगे, एकांत में अपना समय व्यतीत करेंगे। मन में कुशंका चलती रहेगी। कमाई के दृष्टि से दिन अच्छा है। परंतु खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।
भगवान पर भरोसा रखें।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*हरि ॐ गुरुदेव.. ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*आवश्यक संपर्क एवं व्हाट्सएप नं.- 7004427683*

