Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलाई लामा को महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को महात्मा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अहिंसा के पुजारी बापू की पोती इला गांधी ने रविवार को गांधी जयंती पर यह घोषणा की और दक्षिण अफ्रीका सरकार से दलाई लामा को यहां आने का वीजा देने का अनुरोध किया।

शांति और सुलह-सहमति के लिए 76 वर्षीय दलाई लामा को अगले रविवार को डरबन सिटी हॉल में आयोजित होने जा रहे सालाना सत्याग्रह अवार्ड के दौरान महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

दलाई लामा ने इस सप्ताह की अपनी प्रस्तावित दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान समारोह में भाग लेने का आमंत्रण इस आशंका के बीच स्वीकार किया कि शायद चीन के दबाव में दक्षिण अफ्रीका सरकार उन्हें वीजा न दे। दलाई लामा ने दक्षिण अफ्रीका आने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आर्कबिशप डेसमंड टूटू के आमंत्रण पर सहमति जताई थी, जो चाहते थे कि आध्यात्मिक नेता उनके 80 वें जन्मदिन के आयोजन में शामिल हों।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण

पिछले सप्ताह शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों से कहा था कि दलाई लामा को वीजा दिए जाने में विलंब चीन के कहने पर नहीं हो रहा है बल्कि इस मुददे पर विचार चल रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *