Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को करीब 25 दिनों बाद जमानत मिली

 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को करीब 25 दिनों बाद जमानत मिल गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने 3 दिनों की जिरह के बाद आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जस्टिस नितिन साम्ब्रे ने जमानत देने का फैसला दिया। हालांकि, तीनों की आर्थर रोड जेल से कल या परसों ही रिहाई संभव हो पाएगी। दरअसल, इस मामले में हाई कोर्ट का पूरा फैसला कल दोपहर या शाम तक आने की उम्मीद है और इसके बाद ही रिलीज ऑर्डर जारी होगा। अगर दोपहर तक हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला हो जाता है, तो शाम तक तीनों की रिहा हो जाएंगे। अगर देर होती है, तो फिर इनकी रिहाई शनिवार को ही हो पाएगी।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

फैसले के बाद आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मेरे मुवक्किल को जमानत मिल गई है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का विस्तृत फैसला आने के बाद आर्यन की रिहाई कल या परसों तक हो जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com