Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईद मिलन कार्यक्रम मे कुरान भी वितरण

 

100नेपालगन्ज, पवन जायसवाल, भाद्र ३ गते ।
बाँके जिला में रहा नेपाल इकरा एजुकेशनल फाउण्डेशन नेपालगन्ज ने शनिवार के दिन स्थानीय स्वास्तिक कटेज में ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन  करके मुस्लिम समुदाय का पवित्र ग्रन्थ कुरान भी वितरण किया ।
धार्मिक सहिष्णुता तथा ईंद मिलन कार्यक्रम बाँके जिला प्रशासन कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख जिला अधिकारी जीवन प्रसाद ओली के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का स्वागत मन्तव्य मानव अधिकार संरक्षण तथा प्रवद्र्धन केन्द्र (हुरीपप) के सचिव बीरभान के.सी. ने किया था । ईद रमजान के बारे में फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं सभाध्यक्ष अब्दुल कवि ने जानकारी कराया ।
इसी तरह ईद मिलन का शुभकामना सुरक्षा निकायों के तर्फ से बिशिष्ट अतिथि भेरी अचंल प्रहरी कार्यालय के प्रहरी प्रमुख वरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक मधुसुदन पुडासैनी, नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के के पूर्व सभापति एवं रासस के क्षेत्रीय प्रमुख नीरज गौतम, मुस्लिम समुदाय के तर्फ से अडिर जुबेर राई, अधिकारकर्मीयों के तर्फ से प्रेम अवस्थी, राजनीतिकों के तर्फ से तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा अधिवक्ता विजय कुमार गुप्त, लगायत लोगों ने  ईद् का मुरबारकबाद तथा शुभकामना व्यक्त किया था ।104
कार्यक्रम में अतिथि के रुप में रहे जिला प्रहरी कार्यालय बा“के के प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक भूपाल कुमार भण्डारी, सशस्त्र प्रहरी बल के प्रहरी उपरीक्षक राजु मनान्धर, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, तमलोपा के केन्द्रीय सदस्य पशुपति दयाल मिश्र, लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
ईद् मिलन कार्यक्रम में सहभागियों को मुस्लिम समुदाय का पवित्र ग्रन्थ नेपाली भाषा में अनुवादित किया गया कुरान को सभी लोगों को इस्लाम धर्म के बारे में जानकारी सहजढंगों से करने के लियें वितरण भी किया था । कार्यक्रम का संचालन तराई मानव अधिकार रक्षक सञ्जाल थर्ड एवाइन्स मध्य पशिचम क्षेत्र के तराई मानव अधिकार अधिकृत एवं पत्रकार आलम खान न किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *