Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अदालती विवादों पर गठबंधन की सामूहिक राय जल्द ही आनेवाला हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ३० अक्टूबर । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि अदालती विवादों पर गठबंधन की सामूहिक राय जल्द ही आनेवाला है । शनिबार जनकपुर स्थित विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करतने हुए उन्होंने कहा कि एक–दो दिन में ही गठबंधन की बैठक होगी, उसके बाद सामूहिक राय सार्वजनिक की जाएगी ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया कि आज के दिन गठबन्धन में आबद्ध दलों के बीच कोई भी विवाद नहीं है । उन्होंने कहा, ‘हम अदालती विवाद को सुलझाने और सामूहिक राय बनाने के लिए काठमांडू में एक बैठक करेंगे ।’ अध्यक्ष प्रचंड ने दावा किया है कि दैनिक संसद् बैठक अवरुद्ध किया जा रहा था, इसीलिए कुछ दिनों के लिए बैठक अवरुद्ध कर दीगई है । उन्होंने कहा, ‘संविधान की भावना के विपरीत अनावश्यक मुद्दों पर विपक्ष द्वारा संसद में गतिरोध बनाए जाने के बाद संसद को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है ।’
उन्होंने कहा कि अध्यादेश लाना सरकार की विफलता नहीं है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने आगे कहा– ‘यह संवैधानिक संकट को तुरंत हल करने का एक विकल्प है । यह भी समझना जरूरी है कि अध्यादेश किस मकसद से लाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *