आगामी चुनाव में मशाल जलाकर ओली की पार्टी तलाश की जाएगीः नेपाल

काडमांडू, ३० अक्टूबर । नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में ओली नेतृत्व में रहे नेकपा एमाले को मशाल जला कर तलाश करने की परिस्थिति आ सकती है । शनिबार विराटनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष नेपाल ने आगे कहा– ‘दो तिहाई बहुमत में रहे सत्ता को नेतृत्व करनेवाले ओली तानाशाह बनने की कोशीश कर रहे थे । लेकिन हम लोगों ने उनको जमीन पर पटक दिया है । आज ओली जमीन में हैं और एकीकृत समाजवादी सत्ता में ।’ उन्होंने कहा कि एकीकृत समाजवादी पार्टी सुदूर पश्चिम प्रदेश में प्रथम पार्टी है ।
अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि हाल ही में बागमती प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी है । उन्होंने आगे कहा– ‘कल के चुनाव में केपी ओली की पार्टी को मशाल लेकर तलाश करने की परिस्थति आएगी ।’

