Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री के साथ कोई गलतफहमी नहीं हैः गृहमन्त्री

 

काठमांडू, ३० अक्टूबर । गृहमन्त्री बालकृष्ण खाण ने कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा के साथ कोई गलतफहमी नहीं है । एसएसपी सुदीप गिरि को काठमांडू पुलिस प्रमुख के रूप में लाने और अशोक सिंह को भैरहवा हवाई अड्डे पर नियुक्त करने के गृहमंत्री के फैसले को प्रधानमन्त्री देउवा ने अवरुद्ध कर दिया था । इसी विषयों को लेकर सञ्चार माध्यमों में विभिन्न परिचर्चा हुई थी ।
लेकिन शनिवार मीडियाकर्मियों से बात करते हुए गृहमन्त्री खाण ने स्पष्ट किया कि उन्हें प्रधानमंत्री के साथ कोई भी गलतफहमी नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री के परामर्श से काम कर रहे हैं । उन्होंने यह भी कहा कि एआईजी की संख्या बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों से बातचीत चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *