नेपालगन्ज में एबीसी टेलिभिजन का जनसंगीत महोत्सव
नेपालगन्ज (बाँके) , पवन जायसवाल, भाद्र ८ गते ।
नेपालगन्ज में एबीसी टेलिभिजन ने अपना पाँचवा वर्ष पूरा करके छठा वर्ष में प्रवेष के अवसर पर जन संगीत महोत्सव भाद्र ५ गते को आयोजन किया था।
कार्यक्रम को प्रख्यात लोकप्रिय जँनगायक रामेश श्रेष्ठ के गीतों से शुरु किया गया था ।
जन संगीत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ में जनकलाकार रामकृष्ण दुवाल श्रेष्ठ और रायन लन भी साथ देते हुयें दर्शकों का और हौसला बढाया ।
एबीसी टेलिसभजन के ब्यूरो नेपालगन्ज व्दारा आयोजित उस कार्यक्रम में साँस्कृतिक और राजनीतिक परिर्वतन के अगुवा जनवादी कलाकारों ने अपना– अपना प्रगतिशील गीत प्रस्तुत किया था ।
नेपालगन्ज–१ धमबोझी के सुविख्यात गायक प्रेम प्रकाश मल्ल मधुकर की उपस्थिति मे कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एबिसी टेलिभिजन के प्रवन्ध निर्देशक शुभशंकर कंडेल ने केक काटकर शुभारम्भ किया, सभापतित्व समाचार प्रमुख राजन पौडेल ने किया था । 
चेतन सापकोटा ने वर्तमान परिस्थिति के प्रति असन्तोषयुक्त देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम में जनवादी श्रष्टाओं जेबी टुहुरे, जीवन शर्मा, निलिमा पुन, चेतन सापकोटा, स्थानीय कलाकार सुन्दर गुरुङ, रेशमा पुन,लगायत लोगों ने अपना– अपना गीत गातेप्रस्तुत किया था ।
कार्यक्रम में नेपाली काँग्रेस बाँके के सभापति डा. अरुण कोइराला, नेकपा एमाले के सहसचिव रत्न खत्री, नेकपामाओपादी के उपाध्यक्ष तीर्थ ज्ञवाली लगायत लोगो ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया था ।
एबीसी टेलिभिजन नेपालगन्ज के ब्यूरो प्रमुख शरण कर्माचार्य और एबिसी के तिलक गाउँले द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया था ।


कार्यक्रम करीब १ घण्टा देर में संचालन होने के कारण से स्थानीय कुछ कलाकार लोग भी अपना नृत्य, गीत प्रस्तुत करने के लियें आयें थे लेकिने समय कम होने से नही प्रस्तुत कर पाया ।

