Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जडीबुटी व्यवसायी संघ का १५ वाँ वार्षिक साधारण सभा

 

Jabanनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, २९ अगस्त ।
नेपाल जडीबुटी ब्यवसायी संघ नेपालगन्ज का १५ वाँ वार्षिक साधारण सभा भाद्र ८ गते शनिवार को  सम्पन्न हुआ । व्यापार तथा निकासी प्रवद्र्धन केन्द्र के कार्यकारी निर्देशक ईश्वरी प्रसाद घिमिरे ने कहा कि भारत लगायत अन्य देशों में जडीबुटी निर्यात में सहजता लाने में सरकार आवश्यक गृहकार्य कर रहा है । ९० प्रतिशत जडीबुटियाँ भारत की ओर निर्यात होते आ रहा तथ्य को सुनाते हुयें अमूल्य जडीबुटिय“ को लकडि की तरह निकासी हो रहा है बताया ।
संघ के अध्यक्ष मोहम्मद याकूब अन्सारी के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ सो कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष हाजी शकील अहमद जसगढ ने सरकार के ही अव्यवहारिक और अस्पष्ट नीतियों के कारण से अन्य मुलुकों में जडीबुटी निकासी करन मे अधिक कठिनाई और अड्चन आ रहा अपने विचारों में आक्रोस ब्यक्त किया किया । यदि सरकार ने जडीबुटी व्यवसायीओं के माग बमोजिम आवश्यक नीति नही बनाया तो सरकार के विरुद्ध हम लोग आन्दोलन करने में पीछे नही  पडेंगे चेतावनी भी दिया ।
उपाध्यक्ष जसगढ ने जडीबुटी व्यवसायीओं को  प्रोत्साहन करने के वजाय सरकार ने बाधा देते आ रहा बताते हुयें जडीबुटीयों को आर्थिक मेरुदण्ड ,कहा जाय तो सरकार अपना ही जडीबुटी निकासी में मनपरी भन्सार शुल्क बढाने जैसा  अव्यवहारिक काम करते आ रहा है बताया ।
संघ के पूर्व अध्यक्ष मधुकर थापाक्षेत्री ने कहा जडीबुटी ब्यवसय संचालन  करने के लियें फार्म दर्ता के लियें ५० हजार भारु खर्च हो रहा है बताया । और पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने नीति नियमों अभाव के कारण जडीबुटिया भारत के ओर निकासी में समस्या उठाते आ रहा है बताया । उन लोगों ने कहा हम लोगों का जडीबुटिया सहज तरीके से भारत लगायत अन्य मुलुकों में निकासी करने का व्यवस्था मिलाने के लियें सरकार से माग भी किया ।  सरकार जडीबुटिया सम्बन्धी ठोस नीति अभी तक नही बनाया है, सिर्फ उल्टे हमारे जडीबुटियों को अवैध कहा करते हैं ।
इसी तरह संघ के सल्लाहकार रविन्द्रनाथ शुक्ला ने बि.सं. २०५५ साल में संघ स्थापना हुआ हाल १५ साल का वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी देते हुयें स्पष्ट नीति नियम तर्जुमा होने के लियें जोड दिया और दार्चुला संघ के अध्यक्ष गोबिन्द दुलाल ने भी अपना विचार रख्खा था ।
जिल्ला वन अधिकृत जय मंगल प्रसाद ने सरकारी नीति, नियम अधुरा स्वीकार करते हेयें काठ लकडियों का नीति नियम को आधार मानकर जडीबुटियों का काम करते आ रहहा है बताया । के.एल. दुगड ग्रुप के निर्देशक प्रदीप छाजेड ने जडीबुटियों के लियें नेपालगन्ज में कोल्ड स्टोर का व्यवस्था करने के जोड दिया ।
उसी अवसर में उद्योगपति छाजेड ने ज्ञान हर्वल प्रोडक्शन प्रा.लि. और के. एल. दुग्गड ग्रुप के कार्यकारी निर्देशक कुमुद दुग्गड के तर्फ से संघ को हाल के लियें आवश्यक फर्निचर के लियें रु. दो लाख १ हजार १ सौ एक रुपैया का सहयोग स्वरुप चेक संघ के अध्यक्ष मो. याकूब अन्सारी को हस्तान्तरण किया था ।
इसी तरह नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य दामोदर आचार्य, नेपालगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ नेपालगन्ज के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नन्दलाल बैश्य, होटल अर्गनाइजेशन महासंघ बाके के अध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, अयुर्वेदिक संघ के अध्यक्ष गिरिराज शर्मा,  वाणिज्य कार्यालय के प्रमुख गोविन्द प्रसाद पाण्डेय, जिला प्रशासन कार्यालय बाके के प्रशासकीय अधिकृत विष्णु प्रसाद साहनी, राप्रपा बाके के प्रतिनिधि ईशरत मुकेरी, नेकपा एमाले के प्रतिनिधि नन्दलाल सिंह सिजापति, नेपाल पत्रकार महासंघ बाके के सभापति शुक्रऋषि चौलागाई ने भी अपना– अपना विचार ब्यक्त किया ।
कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र रुपैडिहा से  वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा, देशराज सिंह, नबी अहमद, एस.के. मधेहिया और सरकारी कार्यालय रुपैडिहा के अधिकारियों की भी सहभागित रही थी स्वागत मन्तव्य संघ की शान्ता ज्ञवाली ने और सीता भट्टराई के समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया था । संघ के महासचिव शर्मा ने १५वा“ साधारण सभा में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत के साथ कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव टंक प्रसाद शर्मा ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed