T20 WC: ऑस्ट्रेलिया बना चैंपियन, कप्तान फिंच से गले लगकर रोने लगे मैक्सवेल, देखें Video
T20 WC Final: ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने फाइनल में न्यूजैंलैंड को 8 विकेट से हराकर टी-20 चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 का चैंपियन बनी है. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शानदार 53 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 50 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए.
View this post on Instagram
वॉर्नर और मार्श के अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 का खिताब अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम जैसे ही जीती वैसे ही सभी खिलाड़ी इसका जश्न मनाने लगे. सभी खिलाड़ी मार्श के तरफ भागे और उन्हें गले से लगा लिया. इतना ही नहीं जीत के बाद कुछ खिलाड़ी इमोशनल भी नजर आए. खासकर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जीत के बाद इमोशनल हो गए और अपने कप्तान फिंच को गले लगाकर रोते दिखे. आईसीसी ने जश्न का वीडियो भी शेयर किया है
पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई न्यूजीलैंड टीम ने कप्तान केन विलियमसन की 48 गेंद में 85 रन की पारी की मदद से चार विकेट पर 172 रन बनाये. जवाब में ‘बड़े मैचों के खिलाड़ी’ वॉर्नर (38 गेंद में 53 रन) और मार्श ने सात गेंद बाकी रहते महज दो विकेट खोकर टीम को जीत दिलाई.

