Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में महाकवि विद्यापति के स्मृति दिवस पर दिया गया श्रद्धांजलि

 


माला मिश्रा । बिराटनगर के त्रिमूर्ति चौक पर बुधवार को मैथिली सेवा समिति की ओर से महाकवि विद्यापति का स्मृति दिवस मनाया गया।मैथिली सेवा समिति के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ एस एन झा के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुष्प माला अर्पित कर उन्हें उनके योगदान याद किया गया । श्रद्धांजलि सभा मे पहुचे लोगों ने बारी बारी कर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को भगवान झा ,श्याम अधिकारी , प्रबीन नारायण चौधरी ,बिबेक ठाकुर ,वरुण मिश्रा , बिमल पौद्दार , बसुंधरा झा, प्रीति झा ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये और बाबा विद्यापति को जन जन का कवि बताया। वक्ताओं ने महाकवि विद्यापति को जनकवि बताते हुए सुंदर स्वर के साथ अपने काव्य रचना की प्रस्तुति को याद किया।वक्ताओं ने विद्यापति को किसी जाति,मजहब या समुदाय का कवि नहीं करार देते हुए मानव जाति का कवि करार दिया।
इस मौके पर मैथिली सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष एसएन मिश्र , प्रकाश नारायण झा ,रामजी झा , मनोज मिश्र, बिपीन झा , अरुण झा, संतोष झा ,मिथिलेश ठाकुर , नवीन झा , सुभाष झा , जितेंद्र झा, श्रवेश झा , आशा झा, त्रिमूर्ति चौक का संरक्षक राम प्रसाद पोखरेल सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   भारत - नेपाल संबंधों में नई शुरुआत का संकेत : श्वेता दीप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *