Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शक्ति प्रदर्शन के साथ रामचंद्र झा ने किया पार्टी में प्रवेश

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को धनुषा जिला के संसदीय क्षेत्र २के बिदेह नगरपालिका में नेकपा एमाले पार्टी (समाजवादी) द्वारा आम सभा सदस्यता अभियान का आयोजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के प्रमुख आतिथ्य में आयोजित की गयी थी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम चन्द्र झा करीब ३१००माओवादी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी तरह कुल पांच हजार से अधिक लोगो ने नेपाली कांग्रेस, एमाले, माओवादी, जसपा त्यागकर नेकपा एमाले (समाजबादी) की सदस्यता ग्रहण किए। इस अवसर पर माधब नेपाल नेकहा कि अब सूर्य अस्ताचल की ओर है। ऊर्जा खत्म हो चुका है। अब कलम पकड़िए। कलम मे तलवार से अधिक धार होता है उन्होंने कहा की रोटी, कपड़ा तथा मकान सभी नेपालियों को मिले। इसके लिए हमारी पार्टी कटिबद्ध हैं। ओली की अहंकार, हठधर्मिता के कारण एमाले बिनाश की ओर जा रही है। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र से भी अधिक खतरनाक है। राम कुमार पंडित की अध्यक्षता में संपन्न कार्य क्रम में पार्टी के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश दो के इंचार्ज धर्म नाथ साह, प्रदेश दो के पर्यटन, वन मंत्री शत्रुघ्न महतो, राष्ट्रीय सभा सदस्य राम औतार पासबान, शीतल साह सहित कई लोगो ने विचार रखें। गांव गांव से बाजा गाजे के साथ लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *