Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 24 नवम्बर 2021 बुधवार* शुभसंवत् :-2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*या श्री: स्वयं सुकृतिनां भवनेष्वलक्ष्मी:*
*पापात्मनां कृतधियां हृदयेषु बुद्धि:।*
*श्रद्धा सतां कुलजनप्रभवस्य लज्जा*
*तां त्वां नता: स्म परिपालय देवि विश्वम्।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 24 नवम्बर 2021 बुधवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:—1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- पंचमी रात्रि 11:01 तक उपरांत षष्ठी,
नक्षत्र :- पुनर्वसु दिन में 1:51 तक उपरांत पुष्य,
योग:- शुक्ल रात्रि शेष 6:00 तक उपरांत ब्रह्म,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:41
सूर्यास्त : संध्या 05:19,
सूर्य :- *अनुराधा, नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *दिवा 7:18 यावत मिथुन उपरांत कर्क राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:23 से 12:28 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
*कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
*आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज का कृष्ण पंचमी व्रत पूजन एवं रुद्राभिषेक सबके लिए उत्तम आयु,आरोग्यता, सुख समृद्धि, नौकरी व्यवसाय एवं सन्तान सुख हेतु लाभकारी होगा।*

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌺*

🐏मेष
आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ अलग और प्रभावशाली कदम उठा सकते हैं। कुछ लोग आज अपने कामकाज में बदलाव लाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं लेकिन इससे आपके कुछ सहकर्मियों और साथियों के मन में टीस हो सकती है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में भी लगाएंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मेष राशि के कई जातक आज चिंतित रह सकते हैं, बेहतर होगा समय रहते दवाई लें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।

यह भी पढें   जनता के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार, तुरंत बदले अपनी कार्यशैली : राजेन्द्र महतो

🐂वृष
आज का दिन शुभ है। घर के सभी लोग आपसे खुश रहेंगे और आपकी सहायता भी करेंगे। दोपहर तक आपको शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है, खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन अच्‍छा बीतेगा। शाम के वक्‍त किसी पसंदीदा व्‍यक्ति के घर आने से मन प्रसन्‍न होगा। खर्च भी करना पड़ सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।

👫🏻मिथुन
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में खास रहेगा। पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज हो सकती है। आज के दिन व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। आज यात्रा के दौरान और वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। प्रिय व्‍यक्ति और किसी सम्मानित व्यक्ति के दर्शन एवं सहयोग से मनोबल बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आज बेहतर तालमेल रहेगा और सहयोग पाएंगे। आज भाग्‍य 84 फीसदी साथ देगा।

🦀कर्क
आज राशि स्‍वामी चंद्रमा की शुभ कृपा प्राप्‍त होने से कहीं से अटका धन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि एवं लाभ के मामले में भी दिन उत्तम रहेगा। अपने प्रयास में आप भाग्‍य का पूरा साथ पाएंगे। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी, कोई नई डील भी हो सकती है। राज्य मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिए गए निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकते हैं। सायंकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ मिल सकता है। भाग्‍य 79 फीसदी तक साथ देगा।

🐅सिंह
आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए खास है। राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और संतान के प्रति दायित्वों पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी और रुका हुआ कार्य भी आगे बढ़ता दिखेगा। पाचन क्रिया मंद पड़ने के कारण पेट खराब हो सकता है, खान-पान का ध्यान रखें। नेत्र विकार होने की आशंका है। शाम से लेकर रात तक आपका समय प्रियजनों के साथ हास-परिहास में बीतेगा। भाग्‍य 80 फीसदी तक साथ देगा।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

👰🏼कन्या
आज का दिन आपके लिए खास है, कार्यक्षेत्र में आप विशेष प्रकार से लाभ की उम्‍मीद कर सकते हैं। निकट सगे-संबंधियों से सुख मिलेगा। परिवार में मांगल कार्यों के होने से खुशी प्राप्‍त होगी। रचनात्मक कार्यों में आज आपका मन लगेगा, इसका असर आपके कार्य पर भी दिखेगा। सलाह है कि विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखे। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

⚖️तुला
आज दिन इस राशि के छात्रों के लिए बहुत खास है। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्‍त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज आपके लिए यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

🦂वृश्चिक
आज दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद खास होने जा रहा है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होने से मन में भी प्रसन्‍नता रहेगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

🏹धनु
आज दिन आपके लिए कई मामलों में खास होने जा रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपको लाभ होगा तो दूसरी ओर गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी और अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। आपके विरुद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे और किसी वजह से लोग आपके लिए खिलाफ बातें भी कर सकते हैं। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

🐊मकर
आज मकर राशि के लोगों के लिए सफलता प्राप्‍त करने का दिन है। अनुकूल लाभ होने से हर्ष प्राप्‍त होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने के बारे में योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति होने से मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का विचार बन सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।

🍯कुंभ
आज का दिन आपको थोड़ी सी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने से मन में खुशी होगी। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।

🐟मीन
आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंद में बीतेगा। आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को आज के दिन सफलता मिलने से हर्ष होगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी और लाभ होगा। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *