Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व प्रधानमंत्री माधब नेपाल का दो दिवसीय दौरा संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर ।नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले (समाजबादी पार्टी) का अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री माधब कुमार नेपाल कादो दिवसीय दौरा संपन्न हुयी। मंगलबार को बिदेह नगरपालिका के तिनकोरिया में आयोजित जन सभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस पार्टी प्रबेश कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम चंद्र झा ने ३१००माओबादी कार्यकर्ताओं के साथ नेकपा एमाले पार्टी (समाजबादी) की सदस्यता लीं। इसी तरह सैकड़ों लोगो ने भी नेपाली कांग्रेस, एमाले जसपा त्याग कर एमाले (समाजबादी) की सदस्यता लीं। इस अवसर पर महती जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब सूर्य की रोशनी धीमी हो गयी है। ऊर्जा क्षीण हो गयी है। अब कलम का जमाना है। एक कलम सैकडों हथियार को मात देती है। उन्होंने कहा कि ओली की हठधर्मिता, अहंकार तथा बड़वोलन ने पार्टी को बिखंडन करने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र लाने बाले कॉमरेड मेरे साथ है। उन्होंने जनता को रोटी, कपड़ा तथा मकान मिलें। इसके लिए पार्टी कटिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन पर जोड़ दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश दो में सभी संसाधन के बाद भी पिछड़ा प्रदेश है। हमारी पार्टी सिंचाई तथा कृषि पर जोर देगी। कार्यक्रम को पार्टी के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश दो के इंचार्ज धर्म नाथ साह, सह इंचार्ज तथा प्रदेश दो के वन तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, प्रतिनिधि सभा सदस्य राम औतार पासबान, शीतल साह सहित नेताओं ने संबोधित किया। धनुषा संसदीय क्षेत्र दो के बिभिन्न गांवों से बाजा गाजा के साथ बस, ट्रैक्टर तथा बाईक से हजारों की संख्या में आम सभा में पहुंचे थे। बुधवार को माधव कुमार नेपाल ने जनकपुरधाम उप महानगर पालिका १८के मनहर पुर में पार्टी के नेता स्व. सुरेन्द्र साह के परिवार बालो से मले तथा ढांढस बंधाए। उसके बाद माधब कुमार नेपाल जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किए। पत्रकार सम्मेलन किए तथा जनता को संबोधित किए तथा लहान के लिए प्रस्थान किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *