Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाह पंचमी से पहले रेल संचालन को लेकर लोसपा के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। विवाह पंचमी से पहले जयनगर से कुर्था तक रेल संचालन को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को जनकपुरधाम में बिरोधी प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री तथा प्रदेश सांसद सुरीता साह ने कहा कि जव जयनगर से कुर्था तक रेलवे काम पूरा हो चुका है, तो रेलवे संचालन सरकार क्यों नहीं कर रही है। खसवादी सरकार मधेश के साथ भेदभाव कर रही हैं। रेलवे संचालन नहीं होने सैकड़ों दूकानदार को रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया हैं। धनुषा जिला के उत्तरी पूर्वी भागों के एक लाख से अधिक जनता को यातायात की कठिनाई हो रही है। खरीदे गए इंजन तथा कोच का गारंटी पीरियड खत्म हो गया है। रेल का इंजन तथा डब्बा धूल फांक रही है। आज का प्रदर्शन नेकपा एमाले (समाजबादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री माधब कुमार नेपाल तक खबर पहुंचाने हेतु लोसपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिरो प्रदर्शन किया था। अभी नेपाल रेलवे का महा प्रबंधक निरंजन झा माधब पार्टी के ही हैं। विरोध प्रदर्शन में मनोज चौधरी, संजय सिंह, बिभा ठाकुर, मनोज कुमार साह, संजय चौधरी सहित कई नेता शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *