बिराटनगर आईसीपी नेपाल का मजदूर नौ सूत्रीय मांग को ले आंदोलनरत

माला मिश्रा बिराटनगर । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर रानी वार्ड 18 स्थित आईसीपी में कार्यरत श्रमिक अपने नौ सूत्रीय मांग को ले आंदोलनरत है । यह आन्दोलन समाजवादी कारखाना श्रमिक संघ के अगुवाई में हो रहा है । आईसीपी श्रमिक संघ इकाई का अध्यक्ष शम्भू कुमार यादव
समाजवादी ट्रेड यूनियन का केंद्रीय नेता जोगी लाल यादव , समाजवादी ट्रेड यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नसरूल , दिनेश यादव , विकास मंडल
ने बताया कि आईसीपी में कार्यरत लगभग 300 मजदूर का नौ सूत्रीय जायज मांग हेतू श्रम अधिकारी ,सीडीओ , एसपी, ट्रान्स नेपाल, भंसार एजेंट संघ का अध्यक्ष तथा उद्योग संगठन का अध्यक्ष को पत्र लिख कर नौ सूत्रीय मांग के ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है ।
जिसमे ठीकेदारी प्रथा को हटाने , वर्षिक स्वास्थ्य बीमा, मजदूर को नियमित काम देने सहित लोड अनलोड में श्रमिक को उचित परिश्रमिक देने का आदि मांग शमिल है। मजदूर नेताओ का कहना है कि मजदुर का जायज मांग को अनदेखा किया गया तो आन्दोलन को उग्र किया जाएगा । मजदूर नेताओ ने पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को भी उपलब्ध कराया है ।

