Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

#jaybhole मार्गशीर्ष सोमवार : अच्छे दिन लाने के 7 सरल उपाय, आजमाएं और देखिए कमाल

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार भगवान शिव जी का दिन माना गया है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करते हैं तो शिव जी(Bhagvan shiv) प्रसन्न होकर सभी समस्याएं दूर कर दे‍ते है।

खासकर मार्गशीर्ष माह में (margashirsha month remedies) सोमवार के दिन शिव उपासना का श्रेष्ठतम दिन माना गया है। भगवान शिव सरल उपायों से जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है, उनकी उपासना से जीवन की समस्या अपने आप हल होती जाती हैं। निम्न उपायों को मार्गशीर्ष सोमवार के दिन आजमाएं और देखिए कमाल…

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 18 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

1. मार्गशीर्ष सोमवार Margashirsha Monday के दिन शिव जी पर गंगा जल चढ़ाएं। अगर कोई विशेष शिव मंत्र नहीं आता है तो मात्र ‘ॐ नम: शिवाय’ का मंत्र बोलकर शिव जी की आराधना करें, यह मंत्र भी अन्य मंत्रों जितना ही प्रभावशाली है।

2. मार्गशीर्ष सोमवार की सुबह शिव जी के मंदिर में ‘गौरी-शंकर रुद्राक्ष’ चढ़ाने से विवाह बाधा और दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाती है।

3. मार्गशीर्ष सोमवार के दिन सुबह शिव मंदिर Lord Shiv Temple में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और यह दूध किसी तांबे के बर्तन में लाकर ‘ॐ नम: शिवाय:’ का जाप करते हुए अपने व्यापारिक स्थान में पूर्ण श्रद्धा के साथ छिड़क दें, आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

4. बिल्वपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाएं और अपनी इच्छा बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

5. आज शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा’ मंत्र का 11 माला जप करें। इससे धन वृद्धि होगी।

6. शिव पुराण में शिव जी को प्रसन्न करके उनसे आशीष लेने का सबसे सरल उपाय दिया गया है, उसके अनुसार सोमवार के दिन एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान शिव जी को अर्पित करना है।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

7. मार्गशीर्ष सोमवार को गोधूलि बेला की संजा के समय एक घी का दीपक तैयार करके उसमें एक लौंग का जोड़ा डालकर शिव मंत्र का 108 बार उच्चारण करके भगवान शिव के समक्ष जलाएं और आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना करें। यह कार्य आप किसी भी मार्गशीर्ष माह के सोमवार से आरंभ कर 11 सोमवार तक नियमित करें। निश्चित ही आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे और धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *