आगामी चुनाव के बाद दो तिहाई बहुमत के साथ एमाले सरकार में आएगीः तामाङ

काठमांडू, ३० नवम्बर । नेकपा एमाले केन्द्रीय कार्यालय सचिव एवं सांसद् शेरबहादुर तामाङ ने दावा किया है कि आगामी चुनाव के बाद दो तिहाई बहमुत के साथ नेकपा एमाले पुनः सत्ता में आनेवाली है । महाधिवेशन स्थतल चितवन सौराह में पत्रकारों से बातचित करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका कहना है कि न्यायालय में आज जो विकृतियां दिखाई दे रही है, उसको समाप्त करने के लिए भी एमाले को दो तिहाई मत प्राप्त होना जरुरी है ।
पत्रकारों से नेता तामाङ ने कहा– ‘न्यायालय में आज जो अराजकता और विकृतियां दिखाई दे रही है, उसको अंत करने के उद्देश्य के साथ दो तिहाई बहुमत प्राप्ति के लिए हम लोग अब क्रियाशील हो जाएंगे । दो तिहाई बहुमत के साथ केपीशर्मा ओली पुनः सरकार को नेतृत्व प्रदान करेंगे ।’ उनका यह भी कहना है कि आज महाअभियोग लगाकर प्रधानन्यायाधीश को हटा तो सकते हैं, लेकिन यह दीर्घकालीन समाधान नहीं है । उनका कहना है कि यह तो सिर्फ बुखार कम करने के लिए सिटामोल खाना है, दीर्घकालीन समस्या समाधान के लिए तो न्यायालय की क्षेत्र में एक बड़ा अप्रेशन जरुरी है ।

