Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस में अतिरिक्त तीन पद जोड़ा गया

 

काठमांडू, ३० नवम्बर । नेपाल पुलिस में अतिरिक्त तीन पद जोड़ा गया हैं । मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह निर्णय लिया है । निचले स्तर के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कहते हुए सोमबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने वरिष्ठ नायब निरीक्षक (वरिष्ठ सई), सहायक हवल्दार और वरिष्ठ हवल्दार का पद जोड़ा गया है ।
गृह मन्त्रालय द्वारा प्रस्तावित उक्त प्रस्ताव को पारित करते हुए सरकार ने पुलिस नियमावली को संशोधन किया है । स्वीकृत नियमावली राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद कार्यान्वयन में आ जाएगी ।
एक पुलिस अधिकारी को सई से निरीक्षक होने के लिए जवान से हवल्दार होने के लिए लम्बे समय लग जाता है । बताया गया है कि नयी व्यवस्था के कारण पुलिसकर्मी को आत्मबल बढ़ सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com