कक्षा १२ की परीक्षा नतिजा सार्वजनिक

काठमांडू, ३ दिसम्बर । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा १२ की नतिजा सार्वजनिक की है । बोर्ड के प्रवक्ता कृष्णप्रसाद शर्मा के अनुसार आज सुबह सम्पन्न बोर्ड बैठक के निर्णय अनुसार नतीजा सार्वजनिक की गई है । नतीजा नेपाल टेलिकम की वेवसाइट से देख सकते हैं ।
परीक्षा में ३ लाख ७५ हजार १५ विद्यार्थी सहभागी हुए थे । सर्वजनिक नतिजा अनुसार ७ हजार ६३ परीक्षार्थियों ने ‘ए प्लस’ ग्रेड प्राप्त किया है । इसीतरह ४० हजार २३९ ने ‘ए’, ७० हजार १ परीक्षार्थी ने ‘बी प्लस’, ९९ हजार ५५३ परीक्षार्थी ने ‘बी’, ७५ हजार ७८ परीक्षार्थी ने ‘सी प्लस’ और २४ हजार ५१५ परीक्षार्थी ने ‘सी’ ग्रेड प्राप्त किया है ।
इसीतरह ‘डी प्लस’ लानेवालों की संख्या ३ हजार ९७५ है तो ‘डी’ ग्रेड प्राप्त करनेवालों की संख्या २९६ है । इसीतरह १० हजार ७३ विद्यार्थियों की ग्रेड ‘ई’ है । बोर्ड ने कहा है कि कोभीड–१९ संक्रमण के कारण परीक्षा से बंचित विद्यार्थी गत बुधबार से ही परीक्षा में सहभागी हो रहे हैं, जहां ४१ विद्यार्थी है । उन लोगों की नतिजा भी १० दिनों के अन्दर सार्वजनिक की जाएगी ।

