Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के पांचवें दिन जनकपुरधाम में मटकोर उत्सव

 

जनकपुरधाम (नेपाल), मिश्रिलाल मधुकर। सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के पांचवें दिन जनकपुरधाम में मटकोर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जानकी मंदिर से नेपाल शाही सेना के पंचम बाजा के साथ जानकी मंदिर के कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव के अगुवाई में साधु संत, महंत तथा आम लोग गंगासागर के लिए चले। गंगा सागर पहुंचने पर बिधायक रामाशीष यादब ने स्वागत किया। महिलाओं ने मिथिला रस्म की गीत गायी। मटकोर की विधि अपनायी गयी। जयपुर से आए रामलीला के कलाकार सीता वनी थी। इस अवसर तेल, सिंदूर तथा अंकुरी बितरण किए गए। मटकोर कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी एमाले के केन्द्रीय सदस्य जूली महासेठ, प्रदेश दो के वन एवं पर्यावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो, मधेशी आयोग के सदस्य विजय दत्त, बिशौल के महन्त ब्रज किशोर दास, असर्फी झा, राम भूषण मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग मटकोर में शामिल हुए।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *