Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 9 दिसबर 2021 गुरुवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*9 दिसबर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- षष्ठी रात्रि 1:40 तक उपरांत सप्तमी,
नक्षत्र :- धनिष्ठा रात्रि 3:42 तक उपरांत शतभिषा,
योग:- व्याघात सायं 4:36 तक उपरांत हर्षण,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:46
सूर्यास्त : संध्या 05:14
सूर्य :- *ज्येष्ठा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *सायं 4:05 यावत मकर राशौ उपरांत कुम्भ राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री स्कन्द षष्ठी व्रत में स्वामी कार्तिकेय के साथ माता गौरी एवं शिव पूजन कर महामृत्युन्जय एवं संकटा स्तोत्र का पाठ सबको सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, सन्तति सन्तान दायक होगा। आज का विशेष शिव पूजन सर्व सिद्धिदायक, उत्तम आयु आरोग्यता, विद्या बुद्धि दायक, भाग्यकारी एवं लाभकारी होगा।*

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष आज का दिन शुभ होगा घर परिवार में सबका सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक योजना सफल होगी। अपनों का सानिध्य प्राप्त होगा। और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज अपने कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं के मूल को समझने का प्रयास करेंगे। निवेश संबंधी योजनाओं पर समझदारी से विचार करें। नए काम की शुरुआत से संबंधित प्लान पर विचार-विमर्श होगा। कमाई के लिए दिन सामान्य है।

🐂वृष
संतोषजनक वातावरण रहेगा। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे, महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी। अच्छी सफलता मिलेगी, प्रमोशन होने की संभावना बन रही है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। अपने अंदर अहंकार को ना आने दें। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा।

👫🏻मिथुन
पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रबंधन से जुड़े हुए कार्य आपको सफलता दिलाएंगे। योजनाओं को बनाना और उनको सही ढंग से क्रियान्वित कराने पर फोकस बढ़ेगा। बाहरी संपर्क से लाभ होने की संभावना बन रही है। नवीन कार्यों का सृजन होगा।

🦀कर्क

सामाजिक एवं पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के अनुभव का लाभ लें और किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क करने से बचें। व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए संपर्क सूत्र बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है, धन को संचित करने के सभी प्रयास सफल रहेंगे। बड़ो के सम्मान और आशीष का लाभ लें।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – ईरान और न्यूजीलैंड का स्कोर २–२ से बराबर

🐅सिंह
तनाव एवं अपने कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को खत्म करने के लिए रिसर्च की तरह अपना ध्यान बनाया करेंगे। आज आपको ऐसी कोई अच्छी बुद्धि मिलेगी। जिससे काम को आसानी से पूरा किया जा सके। आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा। आसानी से धन प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।

👰🏼कन्या
आज आपके लिये महत्वपूर्ण दिन हो सकता है। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। आपके स्वयं को विशिष्ट पहचान मिलने की संभावना है। जिससे आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। इसके सहारे सभी मुश्किल कामों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कमाई के लिए अच्छा समय है। खर्च को बजट बनाकर नियंत्रित करने का प्रयास करें।

⚖️तुला
बड़ों एवं उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे। अपने दैनिक कार्ययोजना को सही ढंग से प्रस्तुत करके लक्ष्य प्राप्ति कर पाएंगे। योजनाओं में विजय प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है, सरकारी स्रोतों से धन लाभ की संभावना बन रही है।

🦂वृश्चिक
आप अपनी योजना के अनुरूप कार्य को गति देने में कामयाब रहेंगे। बाहरी योजना से संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए प्लान बनाकर कार्य करेंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। आर्थिक लिहाज से अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन चाहने वाले जातकों को भी लाभ होगा।

यह भी पढें   भारत के बहराईच में बाँके जिला के चार पत्रकार सम्मानित हुये 

🏹धनु
आप को आज अपने निजी या सरकारी कार्य पूरा करने के लिए बहुत परिश्रम करनी पड़ेगी। निम्न वर्ग काम में रोड़ा अटका आने का पूरा प्रयास करेंगे। आत्मसम्मान व अभिमान के फर्क को समझना बहुत जरूरी है। अहंकार में आकर गलत निर्णय लेने की आशंका बन रही है। इस पर संयम रखें। धन संबंधित मामलों में कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

🐊मकर
आज यात्रा की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अपने पराक्रम के बल पर सभी मुश्किलों को पार करते हुए लक्ष्य प्राप्ति में कामयाब रहेंगे। दिन अनुकूल है, उच्च अधिकारियों द्वारा आपके काम को तारीफ मिलने की संभावना बन रही है। धन लाभ के लिए भी दिन बहुत अच्छा है।

🍯कुंभ
आज बातचीत में आत्मविश्वास बना रहेगा। धन संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। सहयोगी के साथ चले आ रहे विवाद को दूर करने का प्रयास करेंगे। पुराना निवेश धन लाभ कराने वाला रहेगा। ब्याज पर पैसा देने का योग भी बन रही है।

🐟मीन
आज का दिन बहुत अच्छा दिन है। आपकी आभा में वृद्धि होगी। लोगों का ध्यान आपके क्रियाकलापों की तरफ बढ़ेगा। आप सबके लिए बराबर से सोचकर सभी के लाभ के लिए काम करेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अच्छा है। आपके प्रबंधन क्षमता को तारीफ मिलेगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *