प्रदेश नं. २ से कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य में ढुंगाना और रिजाल निर्विरोध निर्वाचित
काठमांडू, १२ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य में आनन्द प्रसाद ढुंगाना और रमेश रिजाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं । ढुंगाना और रिजाला ने प्रदेश नं. २ से खुला केन्द्रीय सदस्य में उम्मीदवारी पंजीकृत किया था । निर्वाचन समिति ने कहा है कि प्रदेश नं. २ से खुला केन्द्रीय सदस्य के लिए ढुंगाना और रिजाल के अलवा तेज रावल ने भी उम्मीदवारी दिया था । लेकिन रावल ने अपनी उम्मीदवारी वापस किया है, जिसके चलते दो सिटों के लिए निर्धारित इस कलस्टर में ढंगाना और रिजाल निर्विरोध हो गए हैं ।

