Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महाधिवेशनः किसी को नहीं मिला बहुमत, दूसरे चरण में देउवा और कोइराला के बीच प्रतिस्पर्धा

 

काठमांडू, १४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत जारी सभापति पद के लिए हुई मतदान में किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में बहुमत प्राप्त नहीं हो सका है । अब सभापति चयन के लिए पुनः मतदान होनेवाला है । आज आइतबार सुबह सम्पन्न मतगणना में सबसे अधिक मत प्राप्त करनेवाले शेरबहादुर देउवा और शेखर कोइराला के बीच पुनः चुनाव की जाएगी । कांग्रेस विधान अनुसार कूल मतों में से ५० प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार ही सभापति बन सकते हैं ।
सोमबार सम्पन्न चुनाव में ४६७९ ने मतदान किया था । सभापति निर्वाचित होने के लिए कम से कम २३४० मत अनिवार्य है । लेकिन सबसे अधिक मत प्राप्त करनेवाले देउवा ने २२५८ मत प्राप्त किया । बहुमत प्राप्ति के लिए उनको ८२ मत कम पड़ गए । इसीतरह दूसरे स्थान में आनेवाले शेखर कोइराला ने १७७९ मत प्राप्त किया है । कांग्रेस पार्टी सभापति के लिए देउवा और कोइराला के अलवा प्रकाशमान सिंह, विमलेन्द्र निधि और कल्याण गुरुङ प्रतिस्पर्धा में थे । सिंह ने ३७१, निधि ने २४९ और गुरुङ ने २० मत प्राप्त किया । लेकिन अब यह तीन उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए हैं ।
पुनः मतदान की स्थिति आने से सभापति के प्रतिस्पर्धी प्रकाशमान सिंह को अपने पक्ष में लाने के लिए गृहमन्त्री भी रहे कांग्रेस नेता बालकृष्ण खाँड सिंह निवास चाक्सीबारी पहुँचे हैं । इसीतरह दूसरे प्रतिपस्धी कोइराला भी अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *