कांग्रेस महाधिवेशनः मतगणना जारी, देउवा ३०० अधिक मतों से आगे
काठमांडू, १४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत सभापति पद के लिए सम्पन्न चुनाव का मतगणना जारी है । राष्ट्रीयसभागृह में जारी मतगणना में शेरबहादुर देउवा की अग्रता कायम ही है । प्राप्त सूचना अनुसार ४१७४ मतगणना सम्पन्न हो चुका है । जिसमें देउवा के पक्ष में १९९५ मत है । दूसरे प्रतिस्पर्धी उम्मीदवार शेखर कोइराला के पक्ष में १५४२ मत पड़ा है । अन्य तीन प्रतिस्पिर्धियों में प्रकाशमान सिंह के पक्ष में ३३५, विमलेन्द्र निधि के पक्ष में ल२३८ और कल्याण गुरुङ के पक्ष में २० है ।
कांग्रेस विधान अनुसार सभापति पद में निर्वाचित होने के लिए कूल मतों की ५० प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करना अनिवार्य है । चुनाव में कूल ४६७९ मतदान हुआ है, सभापति में चयन होने के लिए २३४० मत अनिवार्य है । अगर कोई भी उम्मीदवार निर्धारित मत नहीं ला पाते हैं तो सबसे अधिक मत लानेवाले दो उम्मीदवारों के बीच पुनः मतदान किया जाएगा ।

