दूसरे चरण मतदान में प्रकाशमान ने किया देउवा को समर्थन
काठमांडू, १४ दिसम्बर । नेपाली कांग्रेस की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत सभापति चयन के लिए हो रहे दूसरे चरण चुनाव में प्रकाशमान सिंह ने शेरबहादुर देउवा को समर्थन करने का घोषणा किया है । देउवा के साथ भेटवार्ता करने के बाद नेता सिंह ने ऐसा कहा है ।
नेता सिंह ने कहा है– ‘पार्टी को आग बढ़ाने के लिए और पार्टी में सुधार लाने के लिए देउवा को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए तैयार हैं, इसीलिए हम लोग उनको समर्थन करते हैं । स्मरणीय है, प्रथम चरण चुनाव में ५० प्रतिशत मत किसी उम्मीदवार के पक्ष में भी ना आने के कारण सभापति चयन के लिए दूसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है । दूसरे चरण में देउवा और शेखर कोइराला के बीच प्रतिस्पर्धा हो रहा है ।

