Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शेयर बाजार में सकारात्मक सर्किट, ३ घंटों में ही बाजार बंद

 

काठमांडू, १४ दसम्बर । लगातार दो दिन अधिक गिरावट में संचालित शेयर बजार आज मंगलबार अनपेक्षित सकारात्मक सर्किट लेबल में पहुँच गई है । बाजार तेजी से बढ़ने के कारण कारोबार अवधि में दो बार सर्किट ब्रेक लगाना पड़ा था । तीन घंटो की अवधि में ही बाजार ६ प्रतिशत से वृद्धि होने के कारण मंगलबार का कारोबार समय अवधि से पहले ही बंद हो गया ।
प्रथम दो घंटों की अवधि में बाजार में ५ प्रतिशत वृद्धि होने के कारण ४० मिनट सर्किट ब्रेक लगाकर बजार को बंद किया गया था, उसके बाद भी बजार में वृद्धि नहीं रुकी और ६ प्रतिशत वृद्धि हो जाने के बाद १ः३० घंटा से पहले ही बाजार बंद हो गया । आज बजार में १३७.१८ अंकों की वृद्धि हुई है, वृद्धि के बाद बाजार २४१८.८४ बिन्दू पर पहुँच गई है । लेकिन कारोबार रकम १ अरब ८४ करोड में ही सिमित हो गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *