Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपैठा में झंडा मेला का उद्घाटन किया लोसपा सहकारी प्रमुख संजय साह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका बार्ड 20 अवस्थित रूपैठा गांव में आदर्श गणेश युवा क्लब के अगुवाई में निर्मित 55फीट महावीर झंडा का उद्घाटन लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता तथा पार्टी के सहकारी बिभाग प्रमुख संजय कुमार साह ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महावीर राम के सच्चे दूत तथा सेबक थे। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य हैं। इस अवसर पर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जनकपुरधाम नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार , कल्ब के अध्यक्ष कारी दास सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे। इस अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन: कई प्रमुख राजमार्ग बंद, यात्रा से पहले सड़क की स्थिति जरूर जानें
रूपैठा में झंडा मेला का उद्घाटन किया लोसपा सहकारी प्रमुख संजय साह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com