Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में बौद्ध काल का 2300 साल पुराना मंदिर मिला

 

पेशावर, प्रेट्र।

पाकिस्तान में बौद्ध काल के 2300 साल पुराने एक मंदिर की खोज हुई है। जमीन से कई कीमती कलाकृतियां भी मिली हैं। पाकिस्तानी व इतालवी पुरातत्वविदों की संयुक्त उत्खनन टीम को यह कामयाबी मिली है। अधिकारियों ने बताया, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्वात जिले की बारिकोट तहसील में बजीरा शहर में एक एतिहासिक स्थल में खोदाई के दौरान यह मंदिर निकला। इसे पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे पुराना मंदिर बताया गया है। यह मंदिर पाकिस्तान के तक्षशिला में मिले मंदिरों से भी पुराना है।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इतालवी विशेषज्ञों का मानना है कि बजीरा शहर में जमीन के नीचे अभी कई पुरातात्विक स्थल मौजूद हो सकते हैं। इटली के कई नामी विश्वविद्यालयों व खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभागों के पीएचडी छात्र बजीरा शहर में इन स्थलों की खोदाई में जुटे हुए हैं।

2700 कलाकृतियां भी मिलीं

पुरातत्वविदों को मंदिर के अलावा बौद्ध काल की 2700 से अधिक कलाकृतियां भी मिली हैं। इन कलाकृतियों में सिक्के, अंगूठियां और बर्तन शामिल हैं। वहीं, ग्रीस के राजा मेनेंडर के समय में इस्तेमाल होने वाली खरोष्ठी भाषा में लिखे अवशेष भी मिले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *