Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गांधी जी के विचार विश्व में आज सर्वोपरि : कॉउन्सलर नितेश कुमार

 

बसाहिया गाँधी आश्रम, जनमकपुर, मधुकर । महात्मा गाँधी को विश्व अव महा मानव के साथ उनके विचार को भी शिरोधार्य कर रहे हैं। उपयुक्त बातें भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार ने जनकपुरधाम उप महानगर पालिका बार्ड 24 अबस्थित बसहिया आश्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में आज अणु, परमाणु बम का निर्माण हो चुका हैं। हमेशा एक दूसरे देशों के बीच युद्ध शीत युद्ध जारी हैं। ऐसे समय मेंगांधी जी के मूल मंत्र सत्य और अहिंसा ही संजीवनी का काम कर रही है। गांधी जी राष्ट्र वापू ही नहीं अपितु विश्व वापू है। गांधी दर्शन विश्व के कई देशों के विश्व बिद्यालय में पढाई जाती हैं।उपयुक्त बातें कॉउन्सलर श्री नीतेश कुमार ने गुरुवार को बसहिया आश्रम में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कहीं। बसहिया आश्रम पहुंचने पर बार्डाध्यक्ष सत्यनारायण साह की अगुवाई में ग्रामीणों ने कॉउन्सलर कोगर्म जोशी से स्वागत किया। वार्डाध्यक्ष ने काउन्सलर श्री नीतेश कुमार, पूर्व मंत्री सुरीता तथा सुरीता साह, नरेन्द्र मोदी बिचार मंच नेपाल के अध्यक्ष सत्य नारायण साह, लोसपा के सहकारी प्रमुख संजय कुमार साह, लोसपा के नगर अध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, पत्रकार किशोर गुरु को अंग बस्त्र तथा माला लगाकर स्वागत किया। काउन्सलर साहब ने बसहिया आश्रम में वंद पड़े चर्खा भवन सहित अन्य भवनों का अवलोकन किए। उन्होंने कहा बार्डाध्यक्ष को बसहिया आश्रम के विकास के लिए पहल करने का भरोसा दिलाया। काउन्सलर साहब ने कहा कागजी तौर पर प्रपोजल भेजिए हम दूतावास को भेजेंगे।

यह भी पढें   आईपीयू महासभा में नेपाल का जलवायु आपदा संबंधी आपातकालीन प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत से पारित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com