शिक्षक सेवा विज्ञापन को खारीज करने के लिए नेता साह ने किया मांग

काठमांडू, २३ दिसम्बर । नेकपा एमाले स्थायी कमिटी सदस्य प्रभु साह ने हाल ही में प्रकाशित शिक्षक सेवा आयोग विज्ञापन को अस्वीकृत करने लिए मांग किया है । उनका मानना है कि आयोग द्वारा निम्न माध्यमिक शिक्षक के लिए प्रकाशित विज्ञापन अस्वाभाविक, अदूरदर्शी, अवैज्ञानिक एवं पक्षपातपूर्ण है । उनका कहना है कि इसमें संशोधन होना चाहिए या इसको खारीज करना चाहिए ।
अपने फेशबुक पेज में नेता साह ने लिखा है– ‘प्रदेश नं. २ आज भी साक्षरता, प्रतिव्यक्ति आय, औसत उम्र और मृत्युदर जैसे समग्र तथ्यांक मानव विकास सूचकांक की दृष्टिकोण से कमजोर है ।’ उनका यह भी कहना है कि प्रदेश नं. २ में अधिक जनसंख्या है, उच्च जनघनत्व और विद्यार्थी चाप की तुलना में यहां सबसे कम सिट संख्या में शिक्षक मांग कर विज्ञापन प्रकाशित की गई है । उन्होंने कहा है कि यह बदनियतपूर्ण कार्य है, जो स्वीकार्य नहीं है ।
स्मरणीय है, आयोग ने हाल ही में देशभर से निम्न माध्यमिक तह में २ हजार ५९८ शिक्षकों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है ।

