Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले द्वारा अवरोध होने से बागतमी प्रदेशसभा बैठक स्थगित

 
प्रदेशसभा भवन, फाईल तस्वीर

काठकांडू, २३ दिसम्बर । नेकपा एमाले ने बागमती प्रदेशसभा बैठक अवरुद्ध किया है । एमाले अवरोध के कारण प्रदेश सभामुख सानुकुमार श्रेष्ठ बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थागित कर दिया है । कहा गया है कि जब तक दूसरी सूचना नहीं आएगी, तब तक प्रदेशसभा बैठक स्थागित की जाएगी ।
एमाले सांसदों का कहना है कि वर्तमान मुख्यमन्त्री राजेन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में रहे प्रदेश सरकार ने ८ मन्त्रालय को विभाजन कर १४ बना दिया है और बिगत सरकार द्वारा प्रस्तुत योजना में भी कटौती की है । इसके संबंध में मुख्यमन्त्री को संसद् में आकर जवाब देने के लिए एमाले ने मांग की है । लेकिन मुख्यमन्त्री पाण्डे संसद् में अनुपस्थित हो रहे हैं ।
आज बिहिबार के लिए तय बैठक में प्रदेश पर्यटन विधेयक और प्रदेश उच्च शिक्षा विधेक प्रस्तुत होने की कार्यसूची बनी थी । इसीतरह आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री कृष्णप्रसाद खनाल कुछ प्रदेश ऐन संशोधन के लिए विधेयक पेश करने जा रहे थे, लेकिन एमाले अवरोध के कारण प्रदेशसभा बैठक सुचारु नहीं हो पाया । एमाले सांसदो का कहना है कि जब तक मुख्यमन्त्री पाण्डे संसद् में उपस्थित होकर जवाब नहीं देते हैं, तब तक प्रदेशसभा संचालन नहीं हो सकता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *