रवीन्द्र से राउत ने किया प्रश्न– विचार से ही देश का जन्म हुआ है तो कोई देश विचारों से ऊपर कैसे हो सकता है ?

काठमांडू, २३ दिसम्बर । एक समय पृथकतावादी आन्दोलन करनेवाले सीके राउत ने विवेकशील साझा पार्टी के अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र से प्रश्न किया है– कोई भी देश विचारों से ऊपर कैसे हो सकता है ? जनमत पार्टी के अध्यक्ष भी रहे राउत ने सामाजिक संजाल ट्वीटर मार्फत मिश्र से कहा है कि विचार से ही देश का जन्म हुआ है । ्
व्यंग्य मिश्रित शब्दों में अपने ट्वीट में राउत के हा है– ‘आश्चर्य है कि बात है कि विचारों से ऊपर देश कहा जा रहा है ! देश का जन्म खूद विचार से हो गया है । पहला विचार आया है, उसके बाद ही देश । तब विचार से ऊपर देश कैसे हो सकता है ? क्या पृथ्वी की उत्पत्ति से ही देश निर्माण हुआ है ? कई तो यहां टिनएजर्स से भी कम उम्र के है !’

