नेपाली कांग्रेस प्रदेश दो के चुनाव में शाम 6वजे तक 1600मतदान हुआ

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर। नेपाली कांग्रेस प्रदेश दो के चुनाव के लिए गोपाल धर्मशाला में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। शाम 6बजे तक करीब 1600मत पड़े थे। अध्यक्ष पद के लिए निधि खेमा में राम सरोज यादब हैं वहीं शेरवहादुर देउवा खेमा में कृष्ण राय यादव है। दोनो में कड़ी प्रतिस्पर्धा हैं। दोनो खेमा के समर्थक जीत के दावा कर रहे हैं। करीब नौ बजे तक मतदान संपन्न होने की उम्मीद है। मतगणना आज रात ही शुरू होगी तथा परिणाम अगले सुवह तक आने की उम्मीद है।

