भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा साइकिल रैली का आयोजन
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आजादी का अमृत महोत्सव के बिशेष सप्ताह के अन्तर्गत भारतीय बाणिज्य महादूतावास द्वारा 25दिसंबर को साइकिल रैली आयोजित की गयी। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के बाणिज्य महादूत श्री नीतेश कुमार ने झंडा दिखा कर इसकी शुभारंभ की। इस रैली में भारतीय बाणिज्य महादूतावास के कर्मचारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि पर्सा जिला प्रशासन के पदाधिकारी, नेपाल प्रहरी, नेपाल एस. आई. वी. के कर्मचारी, स्थानीय उद्योगपति, व्यवसायी, पर्सा, बारा के साइक्लिंग क्लब तथा नागरिक समाज के 60लोग भाग लिए।







