Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजगीर में हिमलिनी का लोकार्पण, जद यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति द्वारा

 

जद यू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति ने हिमालिनी का किया लोकार्पण


राजगीर /मिश्री लाल मधुकर। मंकर संक्रांति के अवसर पर राजगीर के ममता होटल में जद यू के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति तथा जद.यू. के बरिष्ठ नेता तथा ममता होटल के प्रोपराइटर कृष्णा प्रसाद ने संयुक्त रूप से नेपाल के हिन्दी के लोकप्रिय हिन्दी मासिक पत्रिका हिमालिनी के विवाह पंचमी महोत्सव विशेषांक अंक लोकार्पण किए।

यह भी पढें   पर्वतारोही निर्मल पुर्जा के निधन के शोक में अन्नपूर्ण गाँवपालिका में सार्वजनिक अवकाश

इस अवसर पर जद. यू. व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति ने कहा कि नेपाल तथा भारत के बीच रोटी वेटी का संबंध हैं। पत्र, पत्रिका दोनो देशों के बीच एक सेतू का काम करती हैं। उन्होंने जनकपुरधाम तथा राजगीर के बीच सांस्कृतिक संबंध स्थापित करने की बात कही। मौके पर साहू समाज राजगीर के अध्यक्ष संजय गुप्ता, डा. अमित कुमार, मनोज साह, प्रो. लक्ष्मी प्रसाद साह, विनोद प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com