आज के दिन कई राशियों में हो रहा फेरबदल में सभी राशियों की स्थिति- निम्न रहेगी।* जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा सबका दिन
मकर संक्रांति का पुण्यकाल पौष शुक्ल द्वादशी के रात्रि 8:49 से ही प्रारम्भ होकर पौष शुक्ल त्रयोदशी शनिवार मृगशिरा नक्षत्र ब्रह्म योग में मध्याह्न 12:49 बजे तक श्रेष्ठ रहेगा।*
*शास्त्रीय मतों के अनुसार 16 घण्टा तक पुण्यकाल प्रभावी रहता है । अतः 12:49 तक पुण्यकाल अत्यंत प्रभावी रहेगा जिसमे स्नान दान पूजन एवं ब्राह्मण, कुटुम्बियों एवं गरीबों को भोजन कराना और उनके आवश्यकता अनुरूप वस्तुओं का दान देना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अतः इस समय का स्नान दान का विशेष महत्व है। आज धार्मिक ग्रंथ, पंचांग (पतरा) ऊनी वस्त्र, विद्युत संचालित उपकरण, चावल, दाल, घी, तिल, अदरक, उरद, हल्दी, जनेऊ एवं आवश्यक उपयोगी दैनिक सामग्री का दान विशेष रूप से फलदायी होता है । आज के दिन कई राशियों में हो रहा फेरबदल में सभी राशियों की स्थिति- निम्न रहेगी।*
*जानिए राशिनुसार कैसा रहेगा सबका दिन :-*
*मेष राशि:-*
सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। लम्बे समय से रूके हुए काम पूरें होगें। कोई वाद-विवाद समाप्त होने की संभावना है। आपको सोच-समझकर अपनी बात किसी के सामने रखना चाहिए। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य है। आप किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। माता-पिता के सहयोग से आपका कोई काम आसानी से पूरा हो जायेगा। घर की सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*वृष राशि:-*
जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन है। पहले दी गयी किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में मधुरता रहेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज अर्गला स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*मिथुन राशि:-*
नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे मदद मांगेगा। आप उनकी मदद करेंगे। किसी काम के लिए आप बड़े फैसले ले सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। आज राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*कर्क राशि:-*
किसी काम के लिए आपके मन में नया आईडिया आयेगा। काम की अधिकता होने से आपको तनाव हो सकता है। ऑफिस में काम को जल्दबाजी में करने से बचिए। प्रॉपर्टी के लिये अच्छी डील मिल सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। आज श्री सूक्तं स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*सिंह राशि:-*
अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो दिन शुभ है। आपको काफी फायदा होगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। घर का वातावरण आपको आनंदित बनाये रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*कन्या राशि:-*
आपको लाभ के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ जाएगा। आप चिंता मुक्त रहेंगे। नये लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आ सकती है। विवाहितों को अपने रिश्तों में बेहतर तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। संतान की ओर से आपको खुशखबरी मिलेगी जिससे मन खुश रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगा। आज देवी सूक्तं स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*तुला राशि:-*
आपको कुछ नए लोगों से विशेष काम में मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जॉब कर रही महिला का काम समय से पूरा होगा। जिससे वे अपने लिए समय निकालेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आप परिवार वालों के साथ मंदिर में भगवान का दर्शन करने जायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी, साथ ही उनके साथ आप कहीं बहार घुमने जायेंगें। दोस्तों से किसी विषय पर लम्बी बात होगी। आज गणेश स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*वृश्चिक राशि:-*
आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के नयें स्त्रोत मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। मीडिया से जुड़े विध्यार्थियों को अच्छे परिणाम हासिल होंगे, किसी नये विष्य पर आपको काम करने का मौका मिलेगा। आपने साथी पर भरोसा बनाये रखें , दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा,जिनसे मिलकर पूरानी यादे ताजा करेंगें। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*धनु राशि:-*
आप किसी पूरानी बात को लेकर परेशान रह सकते है। जिससे आपका कोई जरुरी काम रूकने की संभावना है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता प्रदान करने वाला है, आपको पढ़ाई में सीनियर्स का स्पॉर्ट मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद सेरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आज गोपाल स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*मकर राशि:-*
आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। बिजनेस को बढाने में आपको बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर प्लानिंग करेगें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसें खर्च करने से आपको अभी बचना चाहिए। इस राशि के छात्र अपने मित्रों से पढाई के विषय में मदद ले सकते हैं। शाम को आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्गों को भी अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*कुंभ राशि:-*
आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके व्यवहार की तारीफ होगी। मेहनत के बल पर आप सफल होंगे। आप किसी बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में किसी करीबी से सोच-विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। जिससे इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सब ठीक होगा। आज शनि स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*मीन राशि:-*
आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सीनियर्स के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। व्यापार में आपको अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में बरकत होगी। आपके दम्पत्य जीवन में मजबूती आयेंगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे जो आपके लिये फायदेमंद रहेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज गणेश स्तोत्र का पाठ करना श्रेयष्कर होगा।
*आप सबके उत्तम आयु आरोग्यता नौकरी व्यवसाय में उन्नति सुख सौभाग्य सम्पूर्ण प्रसन्नता एवं सर्व साफल्यता के लिए महादेव से हमारी नित्य प्रार्थना एवं आपके कुशलता के लिए आप सबको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामना…*

*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌹*
*रजिस्टार कालोनी , पश्चिम करगहिया रोड कालीबाग बेतिया- 845438 (बिहार)*
*Whatsaap No. 9934428775,*
*9431093636*

